Tuesday, November 15, 2016

नाम


नाम
अपना नाम लिखने बैठी,
अक्षरो को ढूढ़ती, पहचानती, सोचती रही,
कौन सा अक्षर मेरा है?
फिर उन्हें करीने से सजाने में,
सुबह शाम में समा गई।
अब सोचते बैठी हूँ,
क्या था वो,
भला सा मेरा नाम?

No comments:

Post a Comment